बिजनौर, अप्रैल 24 -- स्योहारा। 17 अप्रैल से लापता युवक का शव राम गंगा के किनारे खंदक में पड़ा मिला। बताया जाता है कि हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। युवक 17 अप्रैल को बाइक से स्योहारा कपड़ा खरीदने के लिए आया था। उसके बाद वह गायब हो गया। गुरुवार सुबह उसका शव पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पिता सुरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि उसके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। उसका छोटा पुत्र मनोज उर्फ मोनू लेंटर डालने के लिए मसाला तैयार करने की मशीन चलाने का कार्य करता था। यह भी पढ़ें- बिजनौर : लापता राजमिस्त्री का सड़ा-गला शव मिला, दो युवक हिरासत में लगभग 6 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था परंतु उसके कोई संतान नहीं थी। बताया कि मनोज 17 अप्रैल की सुबह 10:00 बजे बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.