इटावा औरैया, जुलाई 29 -- बकेवर। बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर के निकट महावीर पुजारी के खेतों के बीच बने एक कोठरी की छत पर बुधवार को 26 वर्षीय चार दिन से लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरिओम 26 पुत्र गजराज सिंह, निवासी गोपीयापुर, अहेरीपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हरिओम रविवार सुबह घर से किसी काम की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन की लेकिन चौथे दिन हरिओम का शव खेतों के बीच एक कोठरी की छत पर मिला था。

मृतक की माँ का बयान मृतक की मां सुशीला देवी ने बताया कि रविवार सुबह वह घर से निकला, जिसके बाद ...