झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव बुढ़ावली में मुकदमे की तारीख से लौटकर लापता हुए युवक का शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बुढ़ावली निवासी राजू अहिरवार (45) बेटा स्व. खुशीराम का न्यायालय में कोई मामला विचाराधीन है। बीते रोज वह कोर्ट की तारीख करने झांसी गया था। वहां देर रात लौटकर आया और दुकान से बीडी खरीदने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। बीती आधी रात के बाद ग्रामीण गांव बुढ़ावली से निकली झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक से निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक खेत में लगे पड़े से राजू का शव फंदे पर झूलता देखा तो दंग रह गए। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्य...