प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- सात दिन पहले घर से लापता युवक का शव घर से दूर खेत के पास नाले में उतराया मिला। लापता युवक का शव नाले में मिलने की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। परिजन ने मौके पर पहुंचे तो बेटे के पहचान किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेख हिसामपुर मधवापुर गांव निवासी राधेश्याम का 35 वर्षीय बेटा मनोज कुमार पटेल सात दिन पहले घर से निकला तो अचानक लापता हो गया। युवक के घर नहीं लौटने पर परेशान परिजन उसकी खोजबीन में लगे लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह मनोज पटेल का शव घर से दूर उसके खेत के पास पानी भरे नाले में उतराया मिला। ग्रामीण उधर दैनिक कार्यों के लिए निकले तो युवक का शव देख सनसनी फैल गई। ग्रामीण हत्या, आत्महत्या को लेकर कयासबाजी करते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान करा...