मेरठ, मार्च 5 -- पिछले कई दिनों से लापता युवक का शव में नाले में पड़ा मिला। शव मिलने से ग्रामीणों ने परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टता युवक की मौत को हादसा मान रही है। दीपक सिंह (25) पुत्र सुभाष सिंह निवासी गांव मऊखास 28 फरवरी को साइकिल से ड्यूटी के निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन पर संपर्क किया, लेकिन वह बंद मिला। संभावित जगहों पर तलाशी के बाद भी दीपक का पता नहीं चला, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को किसी राहगीर ने नाले में दीपक का शव पड़ा देखा। साइकिल भी नाले में पड़ी थी। घटना का पता चलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर सीओ किठौर प्रमोद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.