लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ,संवाददाता। महानगर थानाक्षेत्र के बीरबल साहनी मार्ग स्थित गोमती नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। परिजनों ने बताया कि युवक ऑनलाइन गेमिंग का लती था।खदरा के कदम रसूल निवासी कंचू का 22 वर्षीय बेटा हर्ष सोनकर पिता के साथ मोहिबुल्लापुर स्थित मंडी में आढ़त का काम करता था। शुक्रवार रात काम खत्म कर वह घर गया और बाइक लेकर कहीं चला गया। काफी देर तक हर्ष के न लौटने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। रविवार की सुबह युवक का शव बीरबल साहनी मार्ग स्थित गोमती नदी में मिला। शव की शिनाख्त हर्ष के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हर्ष ऑनलाइन गेमिंग का लती था। हाल ही में वह गेम में कुछ रुपये भी हारा था। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है, हर्ष किस गेम में कितने रुपये हारा अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.