झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को गांव मुरारी में दो दिन से लापता 20 वर्षीय युवक का शव उसके खेत में बने कुएं के पानी में उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मुरारी निवासी सुरेंद्र अहिरवार अपने बड़े भाई पंकज अहिरवार के साथ रहता था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका था। वह बिजौली स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और खेती-बाड़ी भी। गुजरी 8 अप्रैल को वह दोस्त के यहां जाने की कहकर निकला था। फिर घर लौटकर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की। नाते-रिश्तेदारी में पता किया। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। 9 अप्रैल को उसकी बाइक लावारिस मिली। जिस पर शुक्रवार को परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.