लापता युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैली
बुलंदशहर, मार्च 26 -- जहांगीराबाद में गुरुवार को ब्लॉक के समीप स्थित एक ट्यूबवेल के कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक 2 दिन से लापता था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की है। पुलिस हत्या या हादसा दोनों एंग्लो पर मामले की जांच कर रही है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला रोगन ग्रान निवासी अशोक (48 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप कपड़ों की धुलाई और इस्त्री करने का कार्य करते थे। 2 दिन पहले वह संदिग्ध हालत में लापता हो गए थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को उनका शव जहांगीराबाद ब्लॉक के पास स्थित मोहल्ला रामगढ़ी निवासी हरपाल सिंह के नलकूप के कुएं में मिला। पुलिस के मुताबिक हरपाल सिंह ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.