लापता युवक का पुलिया के नीचे मिला शव
सोनभद्र, जून 12 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के गोरादह पुलिया के नीचे शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला। वह दो दिन से अपने घर से लापता था।डाला चौकी क्षेत्र के गोरादह में शुक्रवार की सुबह बारी से कजरहट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर एक पुलिया के नीचे चरवाहों ने एक युवक का शव देखा। शव से दुर्गंध उठ रही थी। चरवाहों ने घटना की जानकारी ग्रामीाों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों ने उसकी पहचान कराई, तो उसकी पहचान 30 वर्षीय रवि धरकार पुत्र राम गरीब निवासी डाला बारी वैष्णो मंदिर के पीछे के रूप में हुई। डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया रवि अपने घर का बडा लड़का था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दो दिन पहले से वह घर से गायब था। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। शव को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.