गाजीपुर, मई 27 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर स्थित एक स्कूल में बुधवार की सुबह लापता एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण और परिजन जुट गए। मृतक के चेहरे व शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले जिससे परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को कासिमाबाद-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि तथा तहसीलदार कौशल चौरसिया मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार हसनपुर गांव निवासी 19 वर्षीय बाला लखन्दर राम पुत्र गोविंद राम एक टेंट हाउस में रहकर काम करता था। यह भी पढ़ें- 24 से लापता युवक का बंद पड़े निजी विद्यालय में मिला शव परिजनों के मुताबि...