मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के पलडी गांव से लापता चल रहे 23 वर्षीय युवक का सुराग नहीं मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। गांव पलडी निवासी विक्की ने बताया कि उसका भाई अंकित 4 मार्च की शाम को घर से बाइक लेकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर तलाश की गई। पिछले चार दिनों से तलाश करने के बाद भाई का कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बरामदगी की मांग की। दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...