सीतापुर, फरवरी 7 -- रेउसा, संवाददाता। थानगांव इलाके में पांच दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में शनिवारसुबह तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने का आरोप आरोप लगाया है। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना हत्या प्रतीत हो रही है। इसी आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सीएमओ से भी फोन पर बात की और अपनी देखरेख में पोस्टमार्टम कराने को कहा। थानगांव निवासी 20 वर्षीय मनीष कश्यप तीन फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला था। जिसके बाद परिजनों ने थानगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद से पुलिस व परिजन तलाश रहे थे। इसी बीच शनिवार को गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.