बहराइच, मार्च 16 -- बहराइच, संवाददाता। दरगाह इलाके के जौहरा गांव का एक युवक छह दिनों से लापता है। दस मार्च की शाम उसे छावनी चौराहे से डिगिहा की ओर पैदल जाते देखा गया था। उसकी सभी संभावित जगहो पर तलाश की गई। पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। दरगाह थाने के कटरा बहादुरगंज के मजरे जौहरा गांव निवासी गौतम राव (20) पुत्र तेज राम गांव में ही किराना सब्जी आदि की दुकान करता था। दस मार्च शाम वह बाजार जाने को कहकर बरमुंडा व बनियान पहने ही निकल गया था। पैर में काफी पुरानी चप्पल पहने था। फिर वह घर नही आया। परिजनों ने उसकी सभी संभावित जगहो पर तलाश की। उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित पिता ने बताया कि 13 मार्च को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.