देहरादून, जुलाई 15 -- नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र से पिछले एक सप्ताह से लापता 22 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर एक गहरी खाई से बरामद हुआ है। शव इतनी बुरी स्थिति में था कि उसे जंगली जानवरों ने नोच खाया था। बुधवार सुबह परिजनों ने नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचकर मामले में गहन जांच की मांग की है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि दुर्गापुरम नई बस्ती, मोथरोवाला निवासी राजेश पाल ने बीते नौ जुलाई को पुलिस को तहरीर दी थी कि उनका अविवाहित बेटा सुमित पाल (22) आठ जुलाई से घर से लापता है। उसका फोन नंबर भी बंद आ रहा था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच में सुमित आठ जुलाई को अपनी काले रंग की पल्सर बाइक से मसूरी से किमाड़ी की ओर जाता दिखा। मैकेन्जी हाउस एंड कैफे के पास मुख्य मार्ग पर उसकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। स...