लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- भीरा थाना क्षेत्र के पौथेपुरवा गांव से लापता 15 वर्षीय मूक-बधिर किशोर रवि सिंह को भीरा पुलिस ने 18 घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया। 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार को पीआरवी को गदियाना चौराहे पर एक किशोर लावारिस हालत में मिला। वह बोल और सुन नहीं सकता था तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। पीआरवी टीम उसे तत्काल थाना भीरा ले आई। थाना भीरा में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव और महिला कांस्टेबल नीतू ने किशोर के परिजनों की तलाश शुरू की। जांच में उसकी पहचान रवि सिंह पुत्र मधुराम सिंह, निवासी पौथेपुरवा, थाना भीरा के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- कोचिंग को निकला छात्र लापता वह घर से निकलकर रास्ता भटक गया था। परिजन पिछले दो दिनों से रवि की तलाश कर रहे थे और सोशल नेटवर्किंग साइट्स ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.