सोनभद्र, मार्च 6 -- सोनभद्र। ओबरा पुलिस ने लापता चार वर्षीय मासूम बालिका को 24 घंटे के भीतर खोज निकाला। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। ओबरा थाना क्षेत्र के कनछ कोड़े थाना चोपन, हाल पता बिल्ली पहाड़ी थाना ओबरा चार वर्षीय अंशिका पुत्री राजेश विश्वकर्मा बुधवार को घर से लापता हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी ओबरा पुलिस को दी। सूचना पर ओबरा पुलिस की दो टीमें गठित कर बालिका की तलाश प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की, जिसमें उक्त बालिका अकेले पैदल चोपन की दिशा में जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद टीम ने मार्ग में संचालित ऑटो, टोटो चालकों एवं राहगीरों से बालिका का फोटो दिखाकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से 24 घंटे के अंदर मासूम अंशिका को ग्राम बाड़ी, डाला थाना चोपन से खोज निकाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.