ललितपुर, जून 20 -- दिदौनिया। थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम बिरौंदा में शादी समारोह के दौरान लापता दो वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्ची के मिलने पर उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। ग्राम बिरौंदा निवासी बलराम अहिरवार ने शनिवार को करीब 11.30 बजे थाना मदनपुर पुलिस को सूचना दी कि उनकी दो वर्षीय नातिन एक शादी समारोह से अचानक कहीं लापता हो गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही थाना मदनपुर पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तीन अलग-अलग टीमें गठित कर गांव, आसपास के खेतों, जंगलों और अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया। लगभग एक घंटे के भीतर ग्राम बिरौंदा स्थित नीम टोरिया के पास जंगल से सकु...