कोडरमा, दिसम्बर 27 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। इरगोबाद गांव से लापता मासूम के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव शुक्रवार को इरगोबाद पहुंचे और ग्रामीणों के बीच जाकर पूरे मामले की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के सामने उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फोन पर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में विशेष जानकारी ली। इसके साथ ही जांच दल में शामिल डीएसपी प्रशिक्षु दिवाकर कुमार से बातचीत कर जांच की प्रगति जानी। वहीं, संबंधित थाना प्रभारी से पूरे घटनाक्रम और जांच की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मामले में कई दिन बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर आयोग अध्यक्ष जानकी यादव ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी प्रारंभ से ही थी और वे लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में हैं। उ...