लापता मानसिक रोगी का हर्ल के रेलवे ट्रैक पर मिला शव
धनबाद, मार्च 13 -- सिंदरी। सिंदरी थाना अंतर्गत मनोहरटांड से पिछले एक माह से लापता परमेश्वर टुडू का शव हर्ल सिंदरी के रेलवे ट्रेक पर शुक्रवार अहले सुबह को मिला। मृतक की शिनाख्त उसके भाई रवि टुडू ने की। घटनास्थल पर पहुंची सिंदरी पुलिस को रवि टुडू ने बताया कि मृतक परमेंश्वर टुडू पिछले एक माह से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। परंतु परमेंश्वर टुडू की कोई जानकारी नही मिली। शुक्रवार को अचानक परमेश्वर टुडू का शव हर्ल प्रोजेक्ट के ट्रेक पर पाया गया। शव पूरी तरह विकृत था। मृतक की गर्दन धड़ से अलग पडा था। रवि टुडू ने बताया कि मृतक मानसिक रुप से विक्षिप्त था। शव की स्थिति देखते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या की ज्यादा संभावना है। हर्ल के एच आर हेड विक्रांत कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8.30 की है। रेलवे ड्राईवर से प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.