बदायूं, जनवरी 23 -- सिविल लाइंस कोतवाली के मीरा सराय से अचानक लापता हुई मानसिक बीमार महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला बुधवार देर रात बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बांस वरौलिया के पास मिली। बताया गया कि 19 जनवरी को रिश्तेदारी में आई 55 वर्षीय कलावती पत्नी नेकराम निवासी रमजानपुर थाना कादरचौक मीरा सराय से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की थी। बुधवार रात महिला के मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.