आदित्यपुर, दिसम्बर 8 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जय प्रकाश उद्यान से बीते शनिवार सुबह लापता हुई 30 वर्षीय मुन्नी देवी ने रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। रविवार को आदित्यपुर रेलवे पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक, मुन्नी देवी शनिवार सुबह करीब 11:40 बजे अचानक घर से निकल गई थी। घर छोड़ने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें स्पष्ट किया कि उनकी किसी भी अनहोनी के लिए पति जिम्मेदार नहीं होगा। उन्होंने अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात कही थी और बच्चों को पिता के साथ रखने की इच्छा जताई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पति विजय कुमार राय ने आदित्यपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि इसी बीच र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.