नवादा, अक्टूबर 1 -- नवादा के परना डाबर थाना क्षेत्र के लापता महिला गयाजी जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के जंगल से बरामद की गयी। ग्रामीणों की सूचना पर गुरपा थाने की पुलिस ने महिला को बेहोशी हालत में गुरपा थाने से करीब 15 किलोमीटर दूर बंसकटवा-धुमनवा जंगल से 28 सितम्बर को बरामद किया। महिला के पिता गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के सोंधी गांव निवासी मधुसूदन प्रजापति के आवेदन पर इस मामले में गुरपा थाने में कांड संख्या- 135/26 दर्ज किया गया।

गिरफ्तार करना आवेदन के आधार पर पुलिस ने महिला के पति व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को उसके पति व दोस्त ने मिलकर हत्या की नीयत से मारपीट कर जंगल में मरा हुआ समझ कर फेंक दिया था। गुरपा थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार ने बताया कि मामले में महिला के पति और उसके दोस्त को गिर...