लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। काकोरी में लापता 26 वर्षीय महिला का शव का आलमनगर रेलवे स्टेशन पर मिला। सोमवार को महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। महिला के परिजनों ने काकोरी थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि शिवरी महतवा निवासी प्रदीप अपनी पत्नी कामिनी (26) को बीती 28 फरवरी की सुबह गांव के पास एक निजी क्लीनिक में डॉक्टर को दिखाने ले गए थे। वहां इलाज के दौरान कामिनी ने लघुशंका जाने की बात कही और वहां से निकल गई। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी। इस पर पति प्रदीप ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में वह काम पर चले गए। शाम तक घर न लौटने पर प्रदीप ने काकोरी थाने में पत्नी की गुमशुद...