प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के बक्श का पुरवा बहोरिकपुर गांव निवासी राम नरेश की पत्नी कमला देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बहू पूनम सिंह पत्नी विजय सिंह 29 दिसंबर को तीन बजे दिन में घर से किसी काम से निकली तो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। पीड़िता कमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने पूनम सिंह के लापता होने पर गुमशुदुगी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...