गोपालगंज, फरवरी 9 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी लोटन मांझी ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया है कि उनकी मां श्रीदेवी करीब 15 दिनों पहले घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटीं।परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों के यहां तथा आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने सिधवलिया थाना में आवेदन देकर मामले की सूचना दी। पुलिस ने रविवार को आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.