लापता महिला का तीसरे दिन खेत में मिली लाश
खगडि़या, जुलाई 25 -- बेलदौर । एक संवाददाता माली पंचायत के बिशनपुर गांव से अपने घर से लापता एक महिला का लाश शुक्रवार को तीसरे दिन उसके खेत से बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: उसकी मौत ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से हो गई होगी। जानकारी के अनुसार मुताबिक विशनपुर गांव निवासी मकुलचंद सिंह की 55 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी अपने घर से घास काटने के लिए अपने खेत की ओर गई हुई थी, लेकिन वह उस दिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद पति एवं पुत्र ने बेलदौर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई एवं सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर डाल कर उसके खोजबीन में आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: खेत में धान रोप रही महिला की वज्रपात से मौत, परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.