लापता मनोरोगी को परिजनों से मिलाया, छलकी आंखें
कौशाम्बी, जून 7 -- हर्रायपुर चौकी में तैनात सिपाही अरुण कुमार, अंकित श्रीवास्तव व ओमप्रकाश रविवार को गश्त करते हुए इलाके के बदनपुर घाट पहुंचे। वहां उनको एक मनारोगी मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राकेश निषाद पुत्र राम सेवक निवासी छतनाग थाना झूंसी प्रयागराज बताया। आरक्षियों के मुताबिक, उन्होंने सी-प्लान ऐप की मदद से गांव के आनंद निषाद का मोबाइल नंबर निकाल कर संपर्क किया, तथा विक्षिप्त व्यक्ति के रिश्तेदार (जीजा) जितेंद्र निषाद पुत्र मिश्री लाल निवासी सालोरी प्रयागराज का मोबाइल नंबर हासिल उनको चौकी हर्रायपुर बुलाया। पूछताछ की गई तो जितेंद्र ने बताया कि यह मनोरोगी पिछले 40 दिन से लापता था। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के पर्यटक नहीं लगा सुराग मनोरोगी को पाकर परिवार वालों की आंखें भर आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.