लापता मजदूर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला
लखनऊ, जून 18 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज के घुसकर गांव निवासी मजूदर अभिषेक रावत (21) का शव गांव के दूर सीफत नगर के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। वह 10 दिन से लापता था। शव सड़ चुका था। परिजनों ने कपड़ों व अन्य सामान से शव की शिनाख्त की। परिजन आठ जून सोमवार को लापता हुए अभिषेक की तलाश में जुटे थे। अगले दिन मंगलवार दोपहर से उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह का कहना है कि फॉरेंसिक जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.