चतरा, मार्च 7 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि । प्रखंड के डोंडागढ़ा गांव निवासी भोला सिंह के 14 वर्षीय लापता पुत्र रोहित कुमार सिंह शनिवार को सकुशल बरामद कर लिया गया है। रोहित संत मेरी स्कूल बरही से लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 9 बजे रोहित को उसके मामा कटीयौन गांव निवासी नीरज कुमार सिंह ने संत मेरी स्कूल बरही पहुंचाया था, जिसके बाद स्कूल का मेन गेट खुला पाकर रोहित स्कूल से गायब हो गया। रोहित के गायब होने की सूचना पाकर उसके परिजनों में अफरा-तफरी मच गया। लेकिन देर शाम राहित किसी के साथ मोटरसाईकिल से गांव पहुंच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...