लापता भारतीयों की सकुशलता के लिए सुंदरकांड का पाठ
वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में लापता भारतीय नागरिकों की कुशलता और दीर्घायु की कामना से शनिवार को नरिया स्थित श्रीदुख हरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया गया। क्षेत्रीय नागरिक सेवक समिति के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। समिति के सचिव वरुण सिंह ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। संकट की इस घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। पूर्णाहुति के बाद उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। अनुष्ठान मंदिर के पुजारी अभिनव चतुर्वेदी, विद्याशंकर तिवारी एवं संजय पांडेय के सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक पटेल, हरिशंकर मिश्र 'मंचल'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.