चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर। लापता भाई के तलाश में चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इंदकाटा गांव गए एक युवक की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दी। घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है। वहीं ग्रामीणों द्वारा युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलाशा हुआ है। मानवाधिकार कार्यकत्र्ता बैरम खान ने जिले के पुलिस कप्तान, उपायुक्त सहित वरीय अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच करने और बच्चा चोर समझ कर युवक की पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों ईलाकों में जो बच्चा चोरी के अफवाह के नाम पर लोगों की पिटाई हो रही है, उस पर अंकुश लगाया जा सकें। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के कोलसाई अंसारी टोला निवासी मो. बसीम उर्फ गुड्डू करीब डेड साल पहले लापता हुये भाई मो. बिट्टू की तलाश में सोमवार की शा...