चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। लापता भाई के तलाश में चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इंदकाटा गांव गए एक युवक की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दी। घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है। वहीं ग्रामीणों द्वारा युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। कथित मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान ने एसपी, डीसी सहित वरीय अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच करने और बच्चा चोर समझ कर युवक की पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण इलाके में बच्चा चोरी अफवाह के नाम पर लोगों की पिटाई हो रही है उस पर अंकुश लगाया जा सके। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के कोलसाई अंसारी टोला निवासी बसीम उर्फ गुड्डू करीब डेड़ साल पहले लापता हुए भाई बिट्टू की तलाश में सोमवार की शाम इंदकाटा गांव गया था, जहां प्यास...