कानपुर, मार्च 16 -- सरसौल। महाराजपुर में सोमवार को दो दिन से लापता एक बोरिंग मिस्त्री का शव गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महाराजपुर के हाथीगांव निवासी 52 वर्षीय बोरिंग मिस्त्री रामकुमार उर्फ माना कुशवाहा शुक्रवार से घर से लापता थे। बाइक से बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजन खोजबीन कर रहे थे। सोमवार सुबह गांव के बाहर आम के बगीचे के पास उनकी बाइक खड़ी मिली। लोगों ने बगीचे के अंदर जाकर देखा तो पेड़ पर बोरिंग करने में प्रयोग होने वाली रस्सी के फंदे पर उनका शव लटक रहा था। नीचे शराब की बोतल, नमकीन का पैकेट व डिस्पोजल पड़े थे। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कारण स्पष्ट नहीं है, जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की ...