मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र निवासी एक पिता अपने दो बेटों की तलाश में इन दिनों मुजफ्फरपुर में भटके रहा है। उनकी तलाश में मंगलवार को जब वह नगर थाने पहुंचा तो पुलिस की तफ्तीश में इस मामले का तार शिवहर जिले से लापता एक महिला के केस से जुड़ गया। महिला को गायब करने के आरोप में उसके बड़े बेटे को नामजद किया गया है। अब पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। नगर थाने पहुंचे पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसके दो पुत्र बीते नौ दिसंबर से लापता हैं। उनके पास एक मोबाइल फोन है जो लगातार बंद आ रहा था। सोमवार को अचानक छोटे बेटे ने फोन उठाया और बताया कि वे दोनों मुजफ्फरपुर के एक पेट्रोल पंप के पास किराए के मकान में रह रहे हैं। हालांकि, बातचीत के दौरान ही बड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.