मेरठ, अप्रैल 14 -- मछरी गांव निवासी एक बुजुर्ग दंपति अपने इकलौते बेटे की तलाश करते-करते पूरी तरह टूट चुके हैं। कहीं से कोई मदद न मिलने पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। पीड़ित इलम सिंह ने पत्र में बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा भूपेंद्र 30 जुलाई 2024 की शाम गांव के दो युवकों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। उन्होंने बेटे की तलाश में हर संभव प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दौराला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, मगर पुलिस कार्रवाई कागजों तक सीमित रही। इसी पीड़ा से परेशान दंपति ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और एसएसपी मेरठ को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.