गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र से तीन माह पूर्व लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी की बरामदगी न होने से परेशान पिता ने गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर बेटी को शीघ्र बरामद कराने की गुहार लगाई। मामला पीपीगंज नगर पंचायत के एक वार्ड का है। परिजनों के अनुसार 14 नवंबर 2025 को दिन में करीब 12 बजे क्षेत्र का ही एक युवक कथित रूप से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी होने पर पिता ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पीपीगंज पुलिस का कहना है कि किशोरी और नामजद युवक की तलाश लगातार की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.