जौनपुर, मई 25 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भदेवरा बगथरी गांव निवासी गायब दो बालिकाओं का छह दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शनिवार को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर गुम हुई बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी है। भदेवरा बगथरी गांव निवासी रीता देवी ने थाना में तहरीर देकर बताया कि वह बीते मंगलवार को दोपहर घर में काम कर रही थी। बाहर खेल रही उसकी नौ वर्षीय पुत्री संदन और पड़ोस की पप्पू की सात वर्षीय पुत्री मोमन बिना बताए दोनों कहीं चली गईं। काफी खोजबीन के बाद कहीं कुछ पता नहीं चल रहा। यह भी पढ़ें- इंतजार में पथरा गईं आंखें....कहां तुम चले गए एसओ गंगा सागर मिश्र ने बताया कि दोनों बच्चियों की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द गायब हुई बालिकाओं को बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी...