बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता तीन दिन पहले घर से लापता हुए बुजुर्ग का शव घर के समीप स्थित सूखे कुएं से बरामद किया गया। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया। कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव निवासी 80 वर्षीय लाला बुधवार की रात घर पर सो रहा था। परिवार के अन्य लोग पड़ेासी के यहां शादी में शामिल होने चले गए थे। इसी बीच बुजुर्ग चार पाई से उठकर लघुशंका के लिए जा रहा था। तभी घर के समीप स्थित सूखे कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शादी से घर लौटे परिजनों ने देखा तो वह चारपाई पर नहीं था। घरवालों ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नही चला। शुक्रवार की सुबह घरवालों ने आशंका पर कुए में झांक कर देखा तो उसका शव पड़ा था। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लाला का पौत्र उदल कुए के नीचे उतरा उसका शव रस्सी से बांध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.