लापता बीटेक के छात्र रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद, परिजन छात्र को लेकर गए घर
दुमका, मई 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। लापता दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र आर्यन भगत (20) रांची के लालपुर थाना अन्तर्गत क्षेत्र से बरामद हो गया है। परिजन छात्र को अपने साथ घर लेकर चले गए है। छात्र के पिता राजेश कुमार उत्पल ने नगर थाना की पुलिस को बेटे के बरामद होने की सूचना भी दे दी है और व्हाट्सऐप में लिखित आवेदन भी भेज दिया है। पिता ने दुमका के पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ही उनके बेटे सकुशल बरामद हो गए। आर्यन भगत बीटेक के प्रथम सेमेस्टर का छात्र है और वह एसपी कॉलेज के सामने भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई पूरी कर रहा था। वह मूलरूप से गोड्डा जिला के नगर थाना अन्तर्गत नहर चौक के पास का निवासी है。 यह भी पढ़ें- बीटेक प्रथम सेमेस्टर का छात्र दो दिनों से लापता, नगर थाना में सनहा दर्ज आर्यन भगत की गुमशुदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.