कौशाम्बी, मार्च 2 -- सरायअकिल के कनैली से लापता बीएलओ कृष्ण बाबू का शव सोमवार को यमुना नदी में महिला घाट के सामने मिला। शव मिलने की खबर परिजनों को मिली तो हाहाकार मच गया। परिजनों ने इस मामले में विभाग के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक ने बीएलओ ड्यूटी कटवाने के लिए कई बार प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे परिजन नाराज हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरायअकिल के धरमपुर कनैली निवासी कृष्ण बाबू बाबू (56) पुत्र राजाराम प्राथमिक विद्यालय कनैली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। कृष्ण बाबू कनैली के बीलएओ भी बनाए गए थे। वह लगातार एसआईआर का काम कर रहे थे। कृष्ण बाबू की तबियत सही नहीं रहती थी। वह अपनी मझली बेटी रागिनी के साथ स्कूटी से स्कूल आते थे और इसके बाद एसआईआर कार्य के लिए अपनी बेटी के साथ ही गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.