बिजनौर, मई 4 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के गांव तिमरपुर से लापता हुए बालक शौर्य उर्फ डमरू को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में बालक को ले जाने वाले आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। शनिवार शाम को डमरू घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से बालक की लोकेशन ट्रेस की और उसे दूसरे प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक लापता, अपहरण की आशंका बालक को ले जाने वाले आरोपी फिरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का अन्य लापता बच्चों के मामलों से कोई संबंध तो नहीं है। इस सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.