लापता बालक की तलाश को लेकर पुलिस चौकी का घेराव
रुद्रपुर, जून 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का कोई सुराग नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक को सकुशल बरामद करने की मांग की। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। रम्पुरा वार्ड संख्या-21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों समेत सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बालक के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने आशंका जताई कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। परिजनों के साथ चौकी पहुंचे पूर्व विधायक ठुकराल ने पुलिस अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.