कुशीनगर, जून 23 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी (लिक्की टोला) निवासी नौ वर्षीय सन्नी पासवान का शव मंगलवार को कसया थाना क्षेत्र के महुआडीह लौंगरापुर गांव के पास खजुरिया नहर शाखा पर बने नए पुल में फंसा मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- गायब बालक के डूबने की आशंका में फिर चलेगा सर्च अभियानखोजबीन हरपुर माफी निवासी उत्तम पासवान का पुत्र सन्नी पासवान सोमवार की दोपहर घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के पास स्थित बगीचे के समीप खजुरिया नहर शाखा के किनारे सन्नी की पैंट और टी-शर्ट मिली थी। इसके बाद परिजनों ने उसके नहर में डूब जाने की आशंका जताते हुए ...