फिरोजाबाद, जनवरी 27 -- थाना नारखी के कोटला क्षेत्र में लापता बालक का शव तालाब में बरामद हुआ। वह सोमवार की शाम से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कछपुरा निवासी असद 6 वर्ष पुत्र आमीन उर्फ भोला सोमवार की शाम घर से बाहर खेल रहा था। वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। परिवारजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बालक का शव मंगलवार को घर समीप तालाब में मिला। ग्रामीणों ने शव को पानी में उतराते देखा तो शोर मचाया। वहा गांव के लोग एकत्रित हो गए। उसके परिजन भी वहां पर आ गए। परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। बालक के शव को देख मातम छा गया। परिवारजन रोने लगे। महिलाओं का रोते रोते ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.