बांदा, मार्च 13 -- बांदा। संवाददाता नरैनी में तीन दिन पहले लापता बालक का शव शुक्रवार की सुबह घर से दो सौ मीटर स्थिति तालाब में उतराता पाया गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कालिंजर थाना क्षेत्र के सढा गांव निवासी सात वर्षीय मेराज पुत्र वसीर अहमद तीन दिन पहले शाम को बिना बताए घर से लापता हो गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। 12 मार्च को उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने आसपास के तालाब कुओ में तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर स्थित तालाब में उसका शव उतराता ग्रामीणो ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। मृतक के ताऊ शेख मोहम्मद ने बताया कि जमीन को लेकर पड़ोसियो से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.