बलरामपुर, मई 10 -- बलरामपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में लापता 12 वर्षीय बालक का शव घर के पीछे तालाब किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार त्रिलोकपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी नानबाबू का पुत्र राजकुमार (12) सात मई को घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर आठ मई को थाना गौरा चौराहा में अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था。
शव मिलने की जानकारी शनिवार को बालक का शव घर के पीछे स्थित तालाब के किनारे झाड़ियों में बरामद हुआ। शव मिलने की खब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.