आगरा, अप्रैल 29 -- थाना क्षेत्र के सेमरा मोर्चा गांव में मंगलवार की दोपहर से लापता चार वर्षीय मासूम का शव कुएं में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर बालक के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक सेमरा मोर्चा गांव निवासी गिरीशचंद्र गोला का चार वर्षीय पुत्र माधव मंगलवार की दोपहर बाद से लापता था। परिवार के लोगों ने कुछ घंटे तक तो उसकी खोजबीन नहीं की, लेकिन जब काफी देर बाद भी माधव आंखों के सामने नहीं दिखा तो परिजनों को चिंता हुई और माधव को तलाशना शुरू कर दिया। गांव की हर गली में तलाशने के बाद थक हारकर गिरीशचंद्र ने डायल 112 पर पुलिस को बच्चे के लापता होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और बालक की तलाश शुरू कर दी, ले...