नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लापता और मुक्त कराए गए बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय डीएनए और बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली की मांग को बेहद संवेदनशील मुद्दा बताया। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा कि आपने इस मुद्दे को उठाकर बहुत ही नेक काम किया है, अब आप थोड़ा इस पर शोध करके समाधान बताएं। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में लापता और मुक्त कराए गए बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय डीएनए और बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली की मांग की गई, जिसमें उचित कानूनी सुरक्षा उपाय हों, ताकि वैज्ञानिक मिलान और पहचान की बहाली संभव हो सके। इसके अलावा याचिका में सभी अज्ञात बचाए गए बच्चों और लापता बच्चों के इच्छुक जैविक माता-पिता/अभिभावकों के अनिवार्य डीएनए नमूने लेने के लिए निर्देश की भी मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि यह ...