लापता बच्चों के मामले पर भाजपा का मशाल जुलूस
रांची, जून 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। धुर्वा क्षेत्र से पिछले 12 दिनों से लापता तीन मासूम बच्चों करण, अर्जुन और शिवा नायक की बरामदगी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल ने शनिवार को विशाल मशाल जुलूस निकाला। मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में निकला यह जुलूस शालीमार बाजार से पुराना विधानसभा चौक तक पहुंचा। इसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि तीन मासूम बच्चों का इतने दिनों तक लापता रहना अत्यंत चिंताजनक और पीड़ादायक है। राज्य सरकार और प्रशासन को इस मामले पर युद्धस्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- राज्य में अपराधी बेखौफ, पुलिस मस्त और बच्चे असुरक्षित : आदित्य साहू उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.