नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा। सर्फाबाद गांव इलाके में एंटी रोमियो टीम को गश्त के दौरान लापता बच्चा मिला। वह अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रहा था। पुलिस टीम उसे सेक्टर-113 थाने लेकर आई और उसकी पहचान पता करने की कोशिश शुरू की। काफी प्रयास के बाद पुलिस को बच्चे के परिजनों का पता चल गया। इसके बाद बच्चे को सकुशल उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना कर धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...